चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के बोयकेड़ा गांव में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया. घटना गुरुवार की बताई जा रही है. सूचना मिलने पर सोनुआ पुलिस ने शुक्रवार शाम को बांदाकोचा टोला के पास जंगल से शव बरामद कर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
मृतक की पहचान मंगल सिंह सुरीन के रूप में हुई है. जांच के दौरान सामने आया कि उसकी हत्या पड़ोसी रामकिशन सुरीन ने की थी. पुलिस ने शनिवार शाम को आरोपी रामकिशन सुरीन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे हत्या के कारणों की पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
