चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगर परिषद चुनाव के परिणामों की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की उपस्थिति में चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र का स्ट्रांग रूम खोला गया.

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक, सभी निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रत्याशियों के अधिकृत अभिकर्ता भी मौजूद रहे. मतगणना केंद्र के रूप में महिला कॉलेज, चाईबासा परिसर को चुना गया है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया गया है. केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही दिया जा रहा है. प्रशासन ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना का भरोसा दिलाया है. देर शाम तक दोनों नगर परिषदों के परिणाम स्पष्ट होने की संभावना है.

