चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला परिषद सदस्य, पंचायत सचिव, शाखा प्रबंधक प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक, कल्याण पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक, सांख्यिकी प्रवेक्षक और प्रखंड के लिपिक शामिल हुए.

बैठक में तय किया गया कि पंचायत स्तर के सभी शहीद स्थलों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा. साथ ही सभी सरकारी आंगनवाड़ी केंद्रों में झंडा तोलन होगा. स्कूलों में देशभक्ति नृत्य, गीत और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव ने की. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक और सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

