चाईबासा/ Jayant Pramanik रविवार देर शाम मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय के पास सड़क हादसे में नंदपुर गांव के विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र राम (50) गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र राम सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान एक कार की तेज हैडलाइट से उनकी आंखें चौंधिया गईं, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद उसी कार से उन्हें इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंचे. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि राजेंद्र राम के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं, जिस कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है.

