चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के महुलडीहा नव युवक संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाइकोडा पंचायत के मुखिया सह झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोहन माझी तथा ग्रामीण मुंडा दिनेश कुमार महतो शामिल हुए.

फाइनल मुकाबला बेलपहाड़ और जीएस ब्रॉडर्स टीम के बीच खेला गया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया. रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के दौरान जीएस ब्रॉडर्स सागाईसाईं ने दो गोल देकर धड़कन एफसी बेलपहाड़ को पराजित कर विजेता का खिताब जीता.

मुख्य अतिथि सोहन माझी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए खेल को अपनाने की अपील की. प्रतियोगिता के अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. प्रथम पुरस्कार 55 हजार रुपये एवं जर्सी, द्वितीय पुरस्कार 35 हजार रुपये एवं जर्सी, तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये तथा चौथा पुरस्कार 15 हजार रुपये प्रदान किया गया.
इस अवसर पर खेल संरक्षक डॉ. महतो, पंचायत समिति सदस्य सुंदरलाल महतो, सहायक शिक्षक महेंद्र महतो, सहायक शिक्षक रविन्द्र महतो, तथा नव युवक संघ महुलडीहा के सभी सदस्य उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
