चाईबासा/ Jayant Pramanik 1857 के गदर के महानायक वीर शहीद महाराजा अर्जुन सिंह के शहादत दिवस पर वीर शहीद अर्जुन सिंह चिल्ड्रन पार्क में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं नागरिक उपस्थित रहे.

समारोह में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, नगर परिषद प्रत्याशी डॉ. विजय सिंह गागराई, अनुप्रिया सोय, अनूप कुमार सिंह देव, ऋषिकेश सिंहदेव, राहुल आदित्य, जयकुमार सिंहदेव, निक्कू सिंह, दिनेश जेना, पार्षद सपन मिस्त्री, कुमार विवेक सहित कई लोगों ने माल्यार्पण कर वीर शहीद को नमन किया.
इस अवसर पर थाना रोड मोड़ का नामकरण कर उसे ‘महाराजा अर्जुन सिंह चौक’ के रूप में समर्पित किया गया और नामकरण का बोर्ड स्थापित किया गया. नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अर्जुन सिंह का योगदान अविस्मरणीय है. आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज जो स्वतंत्रता और अधिकार प्राप्त हैं, वह उनके जैसे वीरों की शहादत की बदौलत है.

