चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे अंडरपास में लगातार हो रही बारिश के कारण जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है. यह अंडरपास चक्रधरपुर से गोइलकेरा की ओर जानेवाली एनएच मुख्य सड़क पर स्थित है और इसी अंडरपास से बेगुना से सरजमहातु की ओर जानेवाली ग्रामीण मुख्य सड़क गुजरती है.

विज्ञापन
दर्जनों गांवों के लोगों को हो रही परेशानी.
जलजमाव के कारण इस मुख्य सड़क से जुड़े क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है. मोटरसाइकिल और छोटे वाहन चालकों को सबसे अधिक समस्या हो रही है. लोग रेलवे से जलजमाव की समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं. लोग रेलवे से जलजमाव की समस्या को ठीक करने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें परेशानी न हो. प्रशासन को भी इस समस्या का समाधान करने के लिए कदम उठाने चाहिए.

विज्ञापन
