चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ- गुदड़ी मुख्य मार्ग स्थित चेकनाका के पास मंगलवार की शाम एक यात्री का ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिला. जानकारी के अनुसार बैग संभवतः गुदड़ी जाने वाली बस में चढ़ने के दौरान सड़क किनारे छूट गया था.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों द्वारा बैग की जांच करने पर उसमें निर्मला सरोज पूर्ति के नाम के शैक्षणिक प्रमाण पत्र पाए गए. ईमानदारी का परिचय देते हुए लोगों ने इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी. इसके बाद ट्रॉली बैग को सोनुआ थाना में सुरक्षित रख दिया गया है.
प्रशासन ने बताया कि संबंधित व्यक्ति अपने पहचान पत्र के साथ सोनुआ थाना पहुंचकर बैग और उसमें मौजूद दस्तावेजों की पुष्टि कर अपना सामान प्राप्त कर सकते हैं.
आम लोगों से अपील की गई है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि बैग के असली मालिक तक जल्द से जल्द जानकारी पहुंच सके.

विज्ञापन
