चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के लोंजो पंचायत भवन में गुरुवार को ज्ञान केंद्र पुस्तकालय का उद्घाटन हुआ. सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने फीता काटकर ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया.

पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र स्थापित होने के बाद क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा. सांसद ने कहा कि ज्ञान केंद्र में उपलब्ध पुस्तकों का अध्ययन कर युवा अपना भविष्य बनाएंगे.
*सांसद और विधायक की अपील*
सांसद ने उम्मीद जतायी कि अन्य पंचायतों में ज्ञान केंद्र स्थापित होगी, जिससे युवा गलत रास्ते में नहीं जाकर ज्ञान अर्जित करेंगे. विधायक ने ज्ञान केंद्र स्थापित होने पर खुशी जाहिर की और संसाधनों की आवश्यकता होने पर सहयोग का आश्वासन दिया.
कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया रासमनी माझी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, ग्रामीण मुंडा समर सिंह दिग्गी और क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे. पंचायत सचिव मंजीत कच्छप ने ज्ञान केंद्र का उद्देश्य और योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

