चाईबासा/ Jayant Pramanik आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलनकारी अमित महतो को शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल कोर्ट से बेल मिल गई. बेल मिलने के बाद उन्होंने कहा कि केस, जेल या बेल से वे नहीं डरते और हक- अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

अमित महतो ने कहा कि समाज को डरने की जरूरत नहीं है और 100 ऐसे केस दर्ज होने पर भी आंदोलनकारी अपने हक के लिए लड़ेंगे. उन्होंने एस टी समाज से अपील की कि वे विरोध करने के बजाय तथ्यों को समझें और तार्किक रूप से अपनी बात रखें. अमित महतो ने यह भी कहा कि एसटी और कुड़मी समाज भाई- भाई हैं और सामाजिक समरसता बनाए रखना दोनों समाज के नेताओं की नैतिक जिम्मेदारी है.
गौरतलब है कि 20 सितंबर 2025 को कुड़मी महतो समाज के रेल टेका आंदोलन के दौरान अमित महतो के नेतृत्व में पिछले 75 वर्षों की पेंडिंग मांगे उठाई गई थीं. इस आंदोलन में उनका नामजद FIR चक्रधरपुर रेल कोर्ट में दर्ज हुआ था. रेल प्रशासन और वकील रतन महतो और उनकी टीम को समाज ने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.
आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय संगठन मंत्री संजीव महतो ने कहा कि अमित महतो के सामाजिक बलिदान को समाज सदियों तक याद रखेगा. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने हक अधिकार की लड़ाई में आगे आएँ, तभी समाज का विकास संभव है.
समाज के अन्य पदाधिकारियों ने अमित महतो को फूल माला पहनाकर उनके सामाजिक समर्पण के लिए सम्मानित किया. मौके पर दिनेश महतो, यथार्थ महतो, रत्नाकर महतो, उमेश महतो, रवि महतो, दुर्योधन महतो, संजीव महतो, रमेश महतो सहित कई समाजिक लोग उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
