चाईबासा/ Jayant प्रामाणिक पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने प्रखंड हाटगम्हरिया अंतर्गत थाना कुमारडुंगी क्षेत्र के कलईया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. वरीय अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछताछ की. उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है.


अधिकारियों ने परिवार को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी की. राशन कार्ड, पेंशन योजना और बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परिवार को सभी सरकारी योजनाओं से शीघ्र जोड़ा जाए.

साथ ही गांव में पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए. अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन परिवार की सुरक्षा और पुनर्वास को लेकर गंभीर है और पूरे मामले की लगातार निगरानी की जाएगी.

