चाईबासा (Jayant Pramanik) जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में बाजार से लौटने के दौरान सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कुईड़ा जंगल में ट्रेलर और सवारी गाड़ी के बीच आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए. मृतकों में चालक चन्द्रमोहन हेम्ब्रम (42), रामो हाईबुरू (30) निवासी महालीबुरू और कैरा सिंकु (28) महालीबुरू शामिल हैं. गोपाल सिंकु गंभीर रूप से घायल हो गया है.

घटना उस समय हुई जब हाटगम्हरिया साप्ताहिक बाजार से लोग वापस लौट रहे थे और माईन्स करंजिया के चिनीभाई की ओर जा रहे थे. हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईड़ा जंगल में हुई इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
