चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड के कृषि कार्यालय में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी अर्थों भंजन प्रधान ने उपस्थित कृषि एटीएम, किसान मित्रों और किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी दी. किसानों को 31 अगस्त तक महज 1 रुपए प्रीमियम देकर ऑनलाइन बीमा कराने की अपील की गई.

कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अधिसूचित फसल में अगहनी धान और भदई मकई को शामिल किया गया है. फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच है. इस मौके पर किसानों को धान रोपनी, सॉइल टेस्टिंग और तकनीकी पहलुओं से भी अवगत कराया गया.
कर्मशाला के दौरान किसानों को बताया गया कि निकटवर्ती प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से यह अंतिम अवसर है और बीमा कराने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र तथा वंशावली जैसे आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य हैं. बटाईदार किसानों को नोटराइज्ड शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा. योजना से जुड़ने पर किसानों को फसल सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
