चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ से जय मां लक्ष्मी कांवरिया संघ का जत्था शुक्रवार को बाबाधाम देवघर यात्रा के लिए रवाना हुआ. कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर देवघर बाबाधाम में जलार्पण करेगा. इसके बाद वे बासुकीनाथ में भी जलार्पण और पूजा अर्चना करेंगे.

विज्ञापन
यात्रा के दौरान कांवरिया जत्था प्रयागराज, आगरा, मथुरा, वृंदावन, वाराणसी और अयोध्या भी जाएगा जहां वे पूजा अर्चना करेंगे.

विज्ञापन
