चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के परिसदन भवन में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करण महतो ने की. मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश महतो उपस्थित रहे.

उन्होंने कहा कि JBKSS, जो JLKM का अंग है, का हाल ही में पंजीकरण हुआ है और अब इसका विस्तार पूरे झारखंड में किया जा रहा है. इसी कड़ी में चाईबासा में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. केंद्रीय सदस्य संतोष महतो ने कहा कि मजदूरों की आवाज उठाने के बाद से संगठन ने अब तक 52 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने का काम किया है.

केंद्रीय सदस्य अमित गिरी ने कहा कि मजदूरों का सबसे ज्यादा शोषण पूंजीपतियों के द्वारा किया जा रहा है. उन्हें न तो उनका पूरा हक मिल रहा है और न ही स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं. हमारी पार्टी जरूरतमंद मजदूर भाइयों की आवाज बनेगी और कंपनियों से उनका अधिकार दिलाने का काम करेगी.
केंद्रीय सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तय मजदूरी राशि मजदूरों को नहीं मिल रही है और विचलियों द्वारा मनमानी की जा रही है. संगठन मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगा. वहीं, केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं भी अब पार्टी का दामन थाम रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में संगठन पश्चिमी सिंहभूम में बड़ी ताकत बनेगा और दलित, पिछड़े, मूलवासी तथा आदिवासी को उनका अधिकार दिलाएगा.
बैठक का संचालन अधिवक्ता महेंद्र जमुदा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संजय कुंकल ने प्रस्तुत किया. बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे. इस अवसर पर चंद्र मोहन सामड, पाईकिरा बिरूली, जूरिया पूर्ति, जयसिंह सिंह सिंकू, सिंगराय हांसदा, अंजू पूर्ति, नागी सामड, अनीता बानरा, प्रसना पूर्ति, तुराम पूर्ति, सिलाया बारी और महेश टोप्पो समेत कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा.
इस मौके पर रमेश बालमुचु, राजेंद्र मेलगान्डी, जगमोहन सवैया, उल्लास नाग, श्याम करवा, नंदलाल कारवां, गणेश कुमार महतो, विमल कुमार भज, जय देवगम, राम सिंह तियु, पाईकिरा बोयपाई, प्रताप बिरुवा, महानायक सुंडी, अखिलेश महतो, डेविड सिंह कालुडिया, कुलदीप महतो, नितिमा कुई, शुरू बानरा, संजय महतो, अनिल महतो और छोटेलाल महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

