चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की एक अहम बैठक रविवार को पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा परिसदन भवन में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करन महतो ने की.

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो ने कहा कि कोल्हान आंदोलनकारी भूमि रही है और यहां की जनता आज भी अपने अधिकारों को लेकर सजग है. वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो ने आरोप लगाया कि रुंगटा कंपनी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दे रही है और बाहरी लोगों को तरजीह दी जा रही है.
केंद्रीय संगठन महासचिव बिंदेश्वर महतो ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जयराम कुमार महतो के विचारों को हर घर तक पहुंचाना होगा. केंद्रीय सचिव विनोद स्वांसी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड सरकार झूठ का पुलिंदा है और जनता को भ्रमित कर रही है.

केंद्रीय सचिव अनीता हेंब्रम ने शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि सचिव सविता महतो ने महिलाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील की. सचिव नाशपाती महतो ने नशापान के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया. सचिव सोनामनी मरांडी ने भी महिलाओं की राजनीति में भूमिका बढ़ाने की वकालत की.
बैठक के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया. इसमें हरिला के मुखिया जगमोहन सवैया, गर्दी पूर्ति, सन्नी बुकरू, बासु सुंडी, प्रधान बोईपाई, जय तियू, जय सिंह सिकू, रशिम गुईया, यशमति होनहागा, कमला जोंको, अनीता बोयपाई, रामनाथ पूर्ति, घनश्याम गोप, तुराम पूर्ति, निरंजन पान सहित अन्य लोग शामिल थे. मंच संचालन अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विमल भज ने दिया. मौके पर बुआएँ बिरूली, संजय कुंकल, हीरालाल हेंब्रम, नितिमा कुई, दुर्योधन महतो, अनीता बोयपाई, रमेश बालमुचू, डेबिड कलुन्डिया, मुकुरू हेम्बरोम, अर्जुन मलवा, श्याम करवा, जय देवगम, अजय देवगम, संजय देवगम, गणेश महतो, कुलदीप महतो, नितेश महतो, आसमान सुंडी, उलास नाग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

