चाईबासा/ Jayant Pramanik विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से सदर अस्पताल ब्लड बैंक चाईबासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष बुआए बिरूली ने किया, जबकि केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य यथार्थ शंकर महतो ने मार्गदर्शन दिया. इस अवसर पर सर्वप्रथम दिशुम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

पार्टी के समर्पित पदाधिकारी और सदस्यों ने खुशी- खुशी रक्तदान किया. झारखंड आंदोलनकारी डेबिड कलुन्डिया के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल भी वितरित किए गए. केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य यथार्थ शंकर महतो ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस का उत्साह दोगुना करने के लिए रक्तदान किया गया. जिला सचिव दुर्योधन महतो ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया.
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय महतो ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाना था. युवा नेता सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने जानकारी दी कि ब्लड बैंक में 63 यूनिट रक्तदान किया गया. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हीरालाल हेमरोम, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष निशु जेक चांपिया समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

