चाईबासा/ Jayant Pramanik अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सैफरन होटल के सभागार में जिला उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों और स्कूल के बच्चों ने भाग लिया. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है. यह थीम पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को उल्लेखित करती है.


उपायुक्त ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है. जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है. उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. कार्यक्रम में उपस्थित योग प्रशिक्षक के द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग की विशेषताओं से अवगत कराया गया और स्वास्थ्य मुलक आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया. कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री का ऑनलाइन संबोधन का भी श्रवण किया गया.

