चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती गुदड़ी प्रखंड स्थित बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल सारूदा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई. इस अवसर पर स्कूल के बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. वहीं, छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया. कार्यक्रम में मानकी मुंडा संघ के सलाहकार चन्दन बरजो और झारखंड आंदोलनकारी मंच के बिरसा मुंडा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे. अतिथियों ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व समझाते हुए कहा कि यह दिन गुरुजनों के योगदान को याद करने का अवसर है.
मौके पर शिक्षक कृष्णा रुगु, बिरसा बरजो, महतो लोमगा, सुखराम लुगुन, नंदिनी लोमगा, बिनीता होनहागा, ग्रामीण मुंडा मंगरा मुंडा, दिनेश बरजो, जमीन दाता सुला लोमगा और नाथ लोमगा समेत कई लोग मौजूद थे. पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
