चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. गुदड़ी थाना पुलिस ने कमारगांव के पास कारो नदी से 60 वर्षीय वृद्ध महिला सालगी बरजो का क्षत- विक्षत शव बरामद किया. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की टांगी से हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया. हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मौत डूबने से हुई या हत्या कर शव को फेंका गया.

ग्रामीणों की मदद से मृतका की पहचान की गई. वहीं, मृतका का पति बुधवा बरजो भी लापता है, जिसकी हत्या की भी आशंका है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. शव दो से तीन दिन पुराना होने के कारण शनिवार को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम नहीं हो सका. अब शव का पोस्टमार्टम जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में किया जाएगा.

