चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड अंतर्गत बोइकोडा पंचायत भवन में रविवार को ग्राम पंचायत कम्युनिटी मोबिलाइजर (GPCM) पद के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया. यह परीक्षा एस्पायर संस्था के तत्वावधान में आयोजित की गई.

चयन परीक्षा में कुल 15 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की योग्यता और कार्यक्षमता का आकलन करने के लिए सामूहिक चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) लिया गया. संस्था द्वारा चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया.
इस अवसर पर जगन्नाथ सोरेन, घनश्याम पूर्ति, डिबार पूर्ति, एमआईएस देवव्रत महाकुड और विशाल महतो सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान चयन समिति ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समुदाय के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है.

