चाईबासा/ Jayant Pramanik अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला कमिटी की क्षेत्रीय कमिटी आनंदपुर की बैठक गुरुवार को परलीपोस में हुई. बैठक से पहले वीरांगना गोंड महारानी दुर्गावती के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद गोंड धर्म गुरु पारी पाहांदी कुपार लिंगों और जय बड़ा देव के चित्र पर गोंड रीति-रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की गई.

बैठक में क्षेत्रीय कमिटी आनंदपुर के रिक्त महासचिव पद के लिए सर्वसम्मति से हिमांशु नायक को नियुक्त किया गया. वहीं गोबिंद चंद्र नायक को जिला प्रवक्ता बनाया गया. इस मौके पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष और मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरु चरण नायक, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण नायक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीकांत सिंह नायक, जिला अध्यक्ष मंगलमय नायक, जिला महामंत्री हरे कृष्ण नायक, जिला परिषद सदस्य शिवरतन नायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार नायक, पूर्व महिला अध्यक्ष सेवती नायक, जिला उपाध्यक्ष रूद्र प्रताप नायक, जिला संगठन मंत्री प्रखित नायक, पूर्व क्षेत्रीय सचिव कैलाश नायक समेत कई सदस्य मौजूद रहे. सभी ने संगठन को मजबूत करने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर काम करने की बात कही.

