चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार बारिश से नदी- नाले उफान पर हैं. कई जगह नदियों का पानी पुल और सड़क के ऊपर से बहने लगा है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है.

विज्ञापन
चाईबासा से चक्रधरपुर, गोईलकेरा, मनोहरपुर होते हुए ओडिशा को जोड़ने वाली एनएच 320डी सड़क पर झाड़गांव के पास नदी का पानी पुल के ऊपर बहने लगा. सोमवार देर रात से शुरू हुआ पानी का तेज बहाव मंगलवार सुबह तक जारी रहा, जिसके कारण इस मुख्य सड़क पर आवागमन करीब आठ घंटे तक पूरी तरह ठप रहा. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से दोपहर तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे. प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. लगातार बारिश की वजह से पुलों और सड़कों पर खतरा बना हुआ है.

विज्ञापन
