चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत लोगों के बीच फाइलेरिया रोधी दवा वितरण के साथ हुई. सोनुआ आंगनबाड़ी केंद्र ए में सोनापोस पंचायत की वार्ड सदस्य अनिता प्रधान ने युवाओं और बच्चों को एल्वेंडजोल की दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया.

विज्ञापन
यह अभियान 10 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा. पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर दवा खिलाई गई. 11 अगस्त से स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और सहिया डोर-टू-डोर जाकर दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को अपनी उपस्थिति में दवा का सेवन कराएंगे. इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका अनिड़ो प्रधान, सहायिका अनिता प्रधान, सहिया ज्योति प्रधान समेत कई बच्चे और महिलाएं मौजूद रहीं.

विज्ञापन
