चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय महुलडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गुलाब चंद्र कपूर शनिवार को सेवानिवृत हो गए. गुलाब चंद्र कपूर ने अपनी सेवा यात्रा 3 अक्टूबर 1994 को प्राथमिक विद्यालय मंडलसाईं, चक्रधरपुर से शुरू की थी. इसके बाद वह 24 दिसंबर 2001 से 9 जनवरी 2002 तक मध्य विद्यालय बांधू गुदड़ी में पदस्थापित रहे. 10 जनवरी 2002 से 5 सितंबर 2017 तक उन्होंने बालिका मध्य विद्यालय गोइलकेरा में अपनी सेवाएं दीं.
छह सितंबर 2017 से नवंबर 2025 तक उन्होंने मध्य विद्यालय महुलडीहा में विज्ञान शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य करते हुए अपनी सेवा अवधि पूरी की.

विदाई समारोह में संबोधित करते हुए गुलाब चंद्र कपूर ने कहा कि उन्होंने सदैव विद्यालय के बेहतर संचालन और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया. उन्होंने शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ विद्यालय के विकास को आगे बढ़ाने की अपील की. साथ ही बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देकर अपने भविष्य को संवारने और सम्मान हासिल करने की प्रेरणा दी.
सेवानिवृत शिक्षक को विद्यालय की ओर से सॉल और बुके देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका किरण भेंगरा और मध्य विद्यालय बालिका सोनुआ के शिक्षक जयकिशन प्रधान ने किया.
मौके पर बीपीओ राजीव सिन्हा, सीआरपी डॉ. महतो, शिक्षक महेंद्र महतो, सुनीता खेस, फ्रांसिस्का होरो, संजय सिंह, अधीर कुमार प्रधान, निलसेंट मुर्मू, चुनीलाल सिंह, सुखलाल महतो सहित कई शिक्षक- शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
