चाईबासा: जिले के सारंडा जंगल में दस दिन पूर्व आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए हाथी बच्चे की कल रात ईलाज के दौरान मौत हो गई. वनतारा की मेडिकल टीम और वन विभाग ने कल घायल हाथी को देर शाम ट्रेंकुलाइज करने के बाद ईलाज शुरू किया था.

विज्ञापन
मालूम हो कि आईईडी ब्लास्ट में पिछले दस पूर्व हाथी का बच्चा घायल हो गया था. लगातार हो रहे रक्तस्राव से उसकी हालत काफी गंभीर हो गई थी. घायल हाथी बच्चे को कल रात को सारंडा जंगल के दीघा से जराईकेला लाया गया था. जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
