चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के नोवामुंडी, जगन्नाथपुर और ओडिशा के चंपुआ क्षेत्र में 20 से 25 जंगली हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से सक्रिय है. बीते देर रात हाथियों के हमले में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. किसी तरह ग्रामीणों की मदद से दोनों की जान बचाई जा सकी. घायलों को उपचार के लिए ओडिशा के चंपुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का यह झुंड लगातार फसलों को नुकसान पहुँचा रहा है और रिहायशी इलाकों में भी घुस रहा है. लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने और तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की है. वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है.

विज्ञापन
