चाईबासा/ Jayant Pramanik दुर्गा पूजा को लेकर पोड़ाहाट चक्रधरपुर के एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने शुक्रवार को सोनुआ थाना में प्रखंड के अधिकारियों और पूजा समितियों के साथ बैठक की. मौके पर एसडीपीओ ने बीडीओ, सीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और क्षेत्र के चार पूजा समितियों के सदस्यों के साथ पूजा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की.

एसडीपीओ ने अधिकारियों को पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. उन्होंने पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी और साउंड ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि पंडालों में ध्वनि 40 से 50 डेसिबल के भीतर ही रहे. इसके साथ ही, विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक में बीडीओ सोमनाथ उरांव, सीओ अनुज टेटे, इंस्पेक्टर महानंद सुरीन, थाना प्रभारी शशि बाला भेंगरा और चारों पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे.

