चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड के भू राजस्व और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा के साथ झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक 14 सितंबर को होगी. इस बैठक में वन पट्टा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

शनिवार को मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपक बिरुवा से उनके चाईबासा स्थित कार्यालय में मुलाकात की. बिरसा मुंडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के साथ कई बिंदुओं पर बातचीत की. मुलाकात के दौरान झारखंड आंदोलनकारी मंच ने मंत्री के साथ एक विशेष बैठक करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर मंत्री ने सहमति जताई. बैठक की तिथि 14 सितंबर तय की गई है, जिसे चक्रधरपुर या चाईबासा में आयोजित किया जाएगा. इस प्रतिनिधिमंडल में पांडु सुरीन, बिरसा लोमगा, नाथ लोमगा और मिरगा प्रकाश बुढ़ शामिल थे. उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में क्षेत्रीय विकास और वनाधिकार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
