चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखण्ड के दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर निश्चिंतपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के योग शिक्षक दशरथ दास ने छात्रों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया.

विज्ञापन
कार्यक्रम में वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड के प्रांत खेलकूद प्रमुख सह विभाग संगठन मंत्री डोमन चंद्र महतो, मनोहरपुर शिशु मंदिर के कोषाध्यक्ष किशोर डागा, भाजपा जिला मंत्री अमरेश प्रधान, विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश प्रधान और विद्यालय के आचार्य- आचार्याएं उपस्थित थे. छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और योग के महत्व को समझा.

विज्ञापन
