चाईबासा/ Jayant Pramanik राज्य सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा सोनुआ प्रखंड मॉडल स्कूल के कुल 33 छात्र- छात्राओं को साइकिल दी गई. वितरण कार्यक्रम सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें जिप सदस्य जगदीश नायक, बीडीओ सोमनाथ उराँव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण मुंडा और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो मौजूद थे.

विज्ञापन
इस दौरान मॉडल स्कूल के 20 छात्र और 13 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई. कार्यक्रम में बीपीओ राजीव सिन्हा, शिक्षिका निवेदिता प्रधान समेत कई छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन
