चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले ke सोनुआ प्रखंड के सोनापोस में श्री श्री मां मनसा पूजा समिति की 100वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर रविवार की रात विशेष सूरज फांकाचंद कॉमेडी नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया. पुरुलिया से आए कलाकारों ने मंच पर विविध नृत्य, गीत और हास्य प्रस्तुतियां दीं. इन मनोरंजक प्रस्तुतियों को देखने के लिए आसपास के गांवों और क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे. दर्शकों ने तालियों और हंसी-ठिठोली के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया.

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान समिति से जुड़े ज्योतिष कैबर्त, महेश कैबर्त, राधा कैबर्त, जितेन कैबर्त, बसंत कैबर्त और मोची कैबर्त समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय मौजूदगी रही. आयोजन को सफल बनाने में पूरे गांव और समिति के सहयोगी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
