चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासी अपने अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए वर्षों से संघर्ष करते आ रहे हैं. उन्होंने संकल्प लिया कि इस संघर्ष को और अधिक तेज किया जाएगा ताकि शहीदों के सपनों को साकार किया जा सके.

उन्होंने कहा कि गुवा गोलीकांड सिर्फ इतिहास की घटना नहीं है बल्कि यह झारखंडी अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है. शहीदों की कुर्बानी ने झारखंड राज्य निर्माण की नींव रखी और आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष की राह दिखाई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
