चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहोर बस्ती के पास गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि ट्रैक्टर चालक और एक अन्य मजदूर घायल हो गए.

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर मजदूरों को लेकर बिरहोर बस्ती के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बकरी आ गई. बकरी को बचाने के प्रयास में चालक ने स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई की ओर पलट गया.
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया. ट्रैक्टर चालक और एक अन्य मजदूर का इलाज चल रहा है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
