चाईबासा Report By Jayant Pramanik वनवासी कल्याण केंद्र, चक्रधरपुर की ओर से स्वर्गीय भोलाराम एवं स्वर्गीय गीता देवी झुनझुनवाला की पुण्य स्मृति में एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोनुआ प्रखंड के दीन दयाल शिशु/विद्या मंदिर, निश्चितपुर में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के आरंभ में, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सभी अतिथियों का बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया. उद्घाटन: कंबल वितरण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चक्रधरपुर की मातृ शक्ति द्वारा किया गया.

उन्होंने माता सरस्वती, ॐ, और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया. उद्घाटन के बाद, विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने संक्षिप्त विद्यालय वृत्त प्रस्तुत किया. विद्यालय की छात्राओं ने संथाली, हो, हिंदी और नागपुरी जैसी विविध भाषाओं में मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं. मंच संचालन गोपाल मंडल ने किया. नृत्य प्रस्तुत करने वाली सभी छात्राओं को मातृ शक्ति द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में निश्चितपुर और विभिन्न आस-पास के गाँवों से आए लगभग 80 महिला-पुरुषों को कंबल और जलपान वितरित किया गया.
इस अवसर पर सुनीता झुनझुनवाला, स्नेहा अग्रवाल, कांता जैन, मालती गिलुआ, देवंती नाग, लीलावती मंडल, माधव झुनझुनवाला, योगेश झुनझुनवाला, मनोज जिंदल, संदीप अग्रवाल, संतोष जैन, पवन जी, रवि बंकिरा, गोरख नाथ बोदरा, प्रदीप महतो, रेनसो हेंब्रम सहित विद्यालय के आचार्य/आचार्या और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
