चाईबासा: जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपित मो० शमसेर अली उर्फ मो० शमसेर आलम, थाना- औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आरोपित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पीड़िता का मोबाइल नंबर हासिल किया और उससे बातचीत शुरू की. शादी का वादा कर वह लगातार चैट, वॉइस कॉल और वीडियो कॉल के जरिए संबंध बनाता रहा. बाद में वर्ष 2023 में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसने शादी से मुकर गया और अपने भाई निसार अली की मदद से बिहार की दूसरी लड़की से विवाह कर लिया, जिसकी जानकारी पीड़िता से छुपाई गई.
इसके बाद आरोपित ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने की योजना के तहत उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और फोटो डिलीट करने के बदले 5 लाख रुपये की अवैध मांग की. मानसिक उत्पीड़न से व्यथित पीड़िता ने जगन्नाथपुर थाना में आवेदन दिया, जिसके आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो वाले स्मार्टफोन को बरामद कर जब्त कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
