चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. शनिवार सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोमनाथ उरांव ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

विज्ञापन
बीडीओ सोमनाथ उरांव ने इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों और क्षेत्रवासियों को बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि झारखंड के 25 वर्ष का यह रजत पर्व गौरवपूर्ण है और यह अवसर हमें अपने वीर शहीदों एवं आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने का संकल्प दिलाता है.
कार्यक्रम में प्रखंड तथा अंचल कार्यालय के कई कर्मी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर धरती आबा को नमन किया.

विज्ञापन
