चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ- गुदड़ी मुख्य मार्ग स्थित नागालकटा तालाब के पास मांगलावार को एक बाइक सवार के अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों की पहचान गुदड़ी प्रखंड के बुरूउरूडिंग गांव निवासी जयपाल पूर्ति (20 वर्ष) और एतवा मोतिया (19 वर्ष) के रूप में हुई है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को सोनुआ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक गुदड़ी के बुरूउरूडिंग गांव से सोनुआ बैंक में पैसा छुड़ाने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई.
घटना की जानकारी मिलने पर गुदड़ी प्रखंड के समाजसेवी रमेश लुगुन सोनुआ अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
