चाईबासा/Jayant pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत पड़सा सिग्नल पुल के समीप रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर भालूरूंगी पंचायत के उपमुखिया गणेश चंद्र बोदरा के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया से मिला और उन्हें मांगपत्र सौंपा.

प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा है कि भालूरूंगी पंचायत सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बाजार आने-जाने के लिए रोजाना रेल पटरी पार करनी पड़ती है. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हमेशा रेल हादसे की आशंका बनी रहती है.
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अंडरपास का निर्माण हो जाने से आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा. इससे बाजार, स्कूल, अस्पताल तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी.
डीआरएम तरुण हुरिया ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया.
मांगपत्र सौंपने वालों में उपमुखिया गणेश चंद्र बोदरा के अलावा चितरंजन महतो, डोमन महतो समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे.

