पश्चिमी सिंहभूम: जिले से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. जहां भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 70 हजार रुपय रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. अरुण कुमार सिंह भवन निर्माण विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर पदस्थापित हैं.

जानकारी के मुताबिक एसीबी की टीम ने उन्हें 70 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा है.
यह रकम कमीशन के तौर पर मांगी गई थी. एसीबी को इस मामले में पहले से शिकायत मिली थी, जिसके बाद पूरी योजना के तहत जाल बिछाया गया. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया.
जैसे ही कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह ने रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. इस कार्रवाई के बाद भवन निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.
एसीबी की टीम आरोपी अभियंता से पूछताछ कर रही है और रिश्वत से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार यह जांच आगे और भी अधिकारियों तक पहुंच सकती है. फिलहाल एसीबी आरोपी अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.
इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
