चाईबासा/ Jayant Pramanik महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को सोनुआ प्रखंड के पोड़ाहाट में वीर अर्जुन सिंह विकास समिति द्वारा दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया.

प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न आकर्षक और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और खेल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा. ग्रामीणों की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी जीवंत हो गया.

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे. विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा.
इस मौके पर चक्रधारी साहू, श्रीवंत साहू, परान साहू, रामू महतो, श्यामू महतो, मुंडा रामाकांत कटियार सहित वीर अर्जुन सिंह विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई.

