चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर वन विश्रामसागर में शनिवार को आजसू पार्टी की एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडलीय दामु वनरा ने की. बैठक में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विस्तृत चर्चा हुई.

पूर्व मनोहरपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र बायपाई ने जिलेभर से आए प्रखंड पदाधिकारियों को संगठनात्मक दिशा दी और कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है. बैठक में जिला प्रभारी सपन कुमार सिंहदेव, सचिव सह कोल्हान संयोजक सिद्धार्थ महतो, मनोज हिन्दवार, रिंकू महतो, प्रेम मुंडा, बृजमोहन हेंब्रम, राजेंद्र बादिया, कैन कारण बिरुवा, चंचल राय, भीमसेन महतो, दीनबंधु बायपाई, श्याम हैसा, बृजमोहन बिरुवा और वीर कारवां समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

