चाईबासा: Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विभागों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही. कर्मशाला का शुरूआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव ने कि. कर्मशाला के दौरान किसानों को रबी मौसम की फसलों जैसे – मसूर, मटर, चना, मक्का, आदि की उन्नत खेती की तकनीक, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन, जैविक खेती का महत्व, एकीकृत कृषि प्रणाली, एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनिकी प्रबंधक ने किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित खाद प्रयोग आदि की जानकारी दी गई.

मौके पर फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी, किसानों को पशुधन के पोषण, स्वास्थ्य एवं डेयरी विकास और अधिक उत्पादन हेतु वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर अंचल पदाधिकारी अनुज टेटे, जिला परिषद सदस्य भाग 1 सुवागी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य भाग 2 जगदीश नायक, उप प्रमुख रचना महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीपीएम जेएसएलपीएस, एफटीसी जेएसएलपीएस, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी पंचायतों के मुखिया गण, किसान मित्र और किसान उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
