चाईबासा/ Jayant Pramanik रोट्रैक्ट क्लब, चाईबासा द्वारा आयोजित 33वीं पद्माबाई रूंगटा अंतर-जिला गणित प्रतियोगिता के पोस्टर का औपचारिक विमोचन पुलिस अधीक्षक अमित रेनू द्वारा किया गया. यह प्रतियोगिता विगत 32 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य छात्रों में गणितीय सोच, समस्या समाधान कौशल और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है. इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवंबर 2025 (रविवार) को चाईबासा के दो केंद्रों – एम.एल. रूंगटा +2 हाई स्कूल (बस स्टैंड के पास) और श्री मारवाड़ी हिन्दी मध्य विद्यालय (नगरपालिका के पास) में किया जाएगा.

प्रतियोगिता का प्रायोजन एस.आर. रूंगटा ग्रुप, चाईबासा द्वारा किया जा रहा है. रोट्रैक्ट क्लब ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति और आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. साथ ही यह आयोजन छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास और नवाचार को भी बढ़ावा देगा.
क्लब ने सभी शिक्षकों, विद्यालयों और अभिभावकों से अधिक से अधिक छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की है. प्रतियोगिता का संदेश है – “गणित सीखो, भविष्य संवारो” और “प्रतिभा की पहचान, सफलता की उड़ान”. रोट्रैक्ट क्लब ने विश्वास जताया कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में भी छात्रों को शैक्षणिक उन्नति की दिशा में प्रेरित करता रहेगा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
