चांडिल/ Afroz Mallik प्रखंड के आसनबनी पंचायत अंतर्गत टोला फदलोगोड़ा में सरकारी चापाकल का गलत इस्तेमाल सामने आया है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि चापाकल में मोटर लगाकर यूनाइटेड नर्सरी नाम से फल-फूल के पौधों का व्यवसाय चलाया जा रहा है. इस मामले में ग्रामीणों ने कई बार आपत्ति जताई और जनप्रतिनिधियों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने अनदेखी कर दी.

ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो महीने पहले मोटर हटाने और चापाकल को पूर्व स्थिति में लाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने आज चांडिल प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य माधवी सिंह, जेएलकेएम केंद्रीय मंत्री आकाश महतो, प्रखंड अध्यक्ष पूर्णशशि महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष लालटु महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकारी संपत्ति का व्यवसायिक उपयोग रोकने और चापाकल को बहाल करने की मांग की. उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सरकारी संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
