बक्सर: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बक्सर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मंच पर एनडीए के चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि बिहार भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बीते 20 वर्षों में बिहार ने शिक्षा, सड़क, बिजली और कानून- व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है.
शाह ने राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब राजद की सरकार थी, तब पूरा बिहार भय और भ्रष्टाचार के माहौल में जी रहा था. अब वही लोग फिर से जंगलराज लाने की साजिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन अपराधियों को टिकट दे रहा है, जबकि भाजपा ने ईमानदार और शिक्षित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.
गृह मंत्री ने जनता से एनडीए प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की. सभा में बक्सर के सभी विधानसभा प्रत्याशी मौजूद रहे, जिनमें शाहपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा भी शामिल थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
