चक्रधरपुर/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर के धर्मसाई गांव निवासी बीएसएफ इंस्पेक्टर बुधलाल जोंको का निधन कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हो गया. उनके पार्थिव शरीर को आज बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों द्वारा धर्मसाई गांव लाया गया. तिरंगे में लिपटा शव जैसे ही गांव पहुंचा उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन
चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता विजय मेलगांडी, विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव समेत कई गणमान्य लोगों ने मौके पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया. मौके पर बीएसएफ जवानों ने भी अपने दिवंगत जवान को अंतिम सलामी दिया.
विज्ञापन

