बोकारो: स्टील सिटी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्हाट्स एप्प ग्रुप में मां दुर्गा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद धार्मिक माहौल गर्म हो गया है. बताया जा रहा है कि “अम्बेडकर वादी अधिवक्ता संघ” नामक व्हाट्सएप्प ग्रुप में ग्रुप संचालक अशोक महतो ने 3 अक्टूबर 2025 की रात 8 बजकर 3 मिनट पर एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा किया, जिसमें मां दुर्गा की तुलना एक वेश्यावृत्ति करने वाली महिला से की गई थी.

इस पोस्ट के बाद हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया. बोकारो सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मृत्युंजय मल्लिक ने सिटी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 299 के साथ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह पोस्ट जानबूझकर धार्मिक भावना भड़काने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से किया गया है.
शिकायत के साथ उन्होंने पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के रूप में सौंपा है. घटना के बाद शहर के अधिवक्ताओं और धार्मिक संगठनों में नाराज़गी देखी जा रही है. पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
