बोकारो: पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजकुमार यादव और कुणाल कुमार के रूप में हुई है, जो दूंदीबाग खटाल के रहने वाले हैं. इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां बरामद की हैं.


सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि 14- 15 सितंबर की रात सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत टू टैंक गार्डन में रात करीब 1 बजे कुल सात अपराधी अपराध की योजना बना रहे थे. पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर उनके आदेश पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य पांच भागने में सफल रहे.
डीएसपी ने बताया कि इस ग्रुप के मुख्य सरगना का आपराधिक इतिहास है और उसपर सीसीए का भी प्रस्ताव पुलिस के द्वारा भेजा गया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपराध की बनाई जा रही योजना को विफल कर दिया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस अन्य फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
