बोकारो: जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. 17 वर्षीय छात्र सूरज महतो की हत्या एसिड से जलाकर कर दी गई. उसका शव शुक्रवार शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किया गया.

सूरज बुधवार शाम से लापता था. शुक्रवार शाम को मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और इसकी सूचना गांव वालों को दी. पहचान होने पर शव को सूरज महतो का बताया गया. शरीर पर जगह- जगह एसिड से जलने के गंभीर निशान मिले हैं. सूचना मिलते ही देर शाम बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी और पेंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
हत्या के कारणों और आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस सूरज के स्वजनों से पूछताछ कर रही है और मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
